पटना: बिहार की राजधानी पटना से महज साठ किलोमीटर दूर सरैया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. इसकी जानकारी फतुहा थाने में ग्रामीण एसपी कानतेश कुमार मिश्रा ने दी. हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए.
एसपी कानतेश कुमार मिश्रा ने बताया, "हमें गुप्त सूचना मिली थी कि सरैया गांव में एक मिनी गन फैक्टरी का संचालन हो रहा था, जिसके बाद बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद ,एएसआई दिलीप चौहान और राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए एक घर मे चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भांड़ाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण समेत कारतूस बरामद किए."
वहीं पुलिस को देखते ही फैक्ट्री के कारोबारी मौके से फरार हो गए. सरैया निवासी विनोद पासवान के घर से छह देसी कट्टे, 16 जिंदा गोली, एक डीबीबीएल गन, दो खोखा, दो बाइक के अलावा गन बनाने के औजार बरामद किए गए. ग्रामीण एसपी ने बताया, "इस मामले में चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है."
ये भी पढ़ें
जामिया फायरिंग का नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह में कर रहा है एग्जाम की तैयारीखुल रहे है अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर एजाज लकड़ावला के तार, दाउद का करीबी रहा तारिक परवीन भी गिरफ्तार