मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां दो दोस्तों ने अपने दोस्त की कथित रूप से पांच लाख रुपए हड़पने के लिए हत्या कर दी. आरोपियों ने अपने दोस्त की हत्या की योजना हिंदी फिल्म से प्रभावित होकर बनाई थी.
दस दिसम्बर को इस घटना को अंजाम देने वाले मृतक अनुज के दोनों दोस्त लोकेश और लखन पुलिस की सख्ती के आगे टूट गए जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया. बेट की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पूरे इलाके में ये घटना चर्चा का विष्य बनी हुई है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘यह मामला वृन्दावन कोतवाली का है जहां दस दिसम्बर की रात अपने दोस्तों के पास गए अनुज के परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उन्हीं पर अपने बेटे को गायब करने का अंदेशा जताया था. लेकिन, इससे ज्यादा उन्हें भी कुछ नहीं मालूम था.’
उन्होंने बताया कि निरीक्षक प्रवीण कुमार मान ने उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) मंगाई तो उसमें अनुज के घर से निकलने से पहले लखन के फोन से उसके फोन पर की गई आठ सेकेण्ड का एक कॉल रिकॉर्ड मिल गया.
पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.
