पटना: जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पर जमकर हमला बोला. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जब रास्ता चुन लेते हैं तो उन्हे कोई रोक नहीं सकता है. प्रशांत किशोर के पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग कोई भी कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं. इस दौरान उन्होंने अमित शाह और नागरिकता कानून को लेकर भी बातचीत की.

सवाल- पवन वर्मा और प्रशांत किशोर के हमलावर होने को आप किस रूप में देखते हैं?

जवाब- वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से मेरा मानना है कि सुर्खियों में आने के लिए भी ऐसा बयान दिया गया हो. कोई व्यक्ति कोई फैसला कर लेता है तो इस ढंग के बयान आते हैं. मैं इस बयान पर बहुत कुछ बोलना नहीं चाहता हूं. पवन वर्मा की पार्टी में भूमिका है. पार्टी नेतृत्व ने उनका साथ दिया. पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा.  जिस तरह से बिहार में नीतीश कुमार सत्ता चला रहे हैं उनकी प्रशंसा देश भर में हो रही है.

सवाल- प्रशांत किशोर ने अमित शाह को खुला चैलेंज किया कि सीएए को लागू नहीं किया जाएगा?

जवाब- अमित शाह ने इस पर बयान भी दे दिया है और इसलिए इस पर बार-बार चर्चा करना सही नहीं है. मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं और हमलोग किसी पर जल्दी कार्रवाई नहीं करते हैं. लेकिन ये मानते हैं कि कुछ लोग जब रास्ता चुन लेते हैं तो उन्हे कोई रोक नहीं सकता वो कोई भी कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं.

सवाल- तो क्या इस पर कार्रवाई होगी?

जवाब- निश्चित रूप से जब हमारी बैठक होगी तो मैं उसमें इस सवाल को मजबूती से उठाने का काम करूंगा.

ये भी पढ़ें-

गैर बीजेपी शासित राज्यों में CAA को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

बिल गेट्स के इन नुस्खों को जीवन में अपनाकर आप रह सकते हैं खुश