नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में 69 हज़ार पदों की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का फैसला कल आएगा. 6 जनवरी को प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा हुई थी. सूबे में 4,10,440 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा दी थी.

दरअसल परीक्षा के बाद 7 जनवरी को बेसिक शिक्षा विभाग ने पासिंग मार्क्स लागू कर दिए थे. परीक्षा के बाद पासिंग मार्क्स लागू करने के खिलाफ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. क्योंकि दिसंबर 2018 को जारी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के शासनादेश में पासिंग मार्क्स का जिक्र नहीं था.

बेसिक शिक्षा विभाग ने जो पासिंग मार्क्स लागू किए थे उसके मुताबिक सामान्य वर्ग के लिए 65 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 60 फीसदी अहर्ता अंक तय किये थे. इसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने जो याचिका दाखिल की थी उस पर हाईकोर्ट का फैसला कल आएगा.

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता के ठिकाने पर पुलिस ने की छापेमारी

ABP SURVEY: गुजरात में BJP की 20 सीटों पर जीत की उम्मीद, कांग्रेस करेगी 6 सीटों पर कब्जा

राहुल गांधी की बड़ी घोषणा- सत्ता में आए तो बिजनेस शुरू करने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं

भ्रष्टाचार की बात करने वाले सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, धर्म की बात करने वाले सबसे बड़े अधर्मी-प्रियंका गांधी

नागपुरः नितिन गडकरी को हराने के लिए कांग्रेस ला रही है 'डीएमके फॉर्मूला', BJP की है ये जवाबी तैयारी

5 अप्रैल तक दिल्ली के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर देंगे- मनोज तिवारी