पटना: बिहार एनडीए में छिड़ा हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीट बंटवारे के फॉर्मूले से नाराज चल रहे आरएलएसपी मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने सीट बंटवारे की इस लड़ाई को आत्मसम्मान की जंग में तब्दील कर दिया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, लेकिन अपमान सहकर नही."
उपेंद्र कुशवाहा ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, "बीजेपी को रालोसपा का अंतिम पैगाम, 'दो न्याय अगर तो, ज्यादा दो पर, इसमें यदि बाधा हो, तो दे दो केवल हमारा सम्मान,रखो अपनी धरती तमाम." सीट बंटवारे के फॉर्मूले से नाराज चल रहे कुशवाहा इससे पहले भी बीजेपी और नीतीश कुमार को इस तरह की चेतावनी दे चुके हैं.
यह भी देखें:
