पटना: बिहार इन दिनों ऐसी ख़बरों की वजह से चर्चा में है जो राज्य की सुशासन वाली छवी पर गहरे सवाल खड़े करती हैं. राज्य की राजधानी पटना में फिर से एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है. राज्य के सचिवालय में प्लानिंग विभाग के अंडर सेक्रेटरी पद पर तैनात राजीव को उनके घर में घुसकर गोली मार दी गई.

राजीव को एक नहीं बल्कि तीन से चार अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी. गोली मारे जाने की वारदात के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अपराधियों की तहकीकात कर रही है. आपको बता दें कि 58 साल के राजीव रिटायर होने वाले हैं.

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) शासित इस राज्य में सनसनीखेज अपराधों का ये अपवाद मामला नहीं है. राज्य के मुजफ्फरपुर में हुए दिल दलहा देने वाला 34 नाबालिग लड़कियों के रेप के मामले को लेकर अभी लोग सकते में थे कि तभी पटना के एक आश्रय गृह में दो लड़कियां मृत पाई गईं.

यहीं नहीं, राज्य से कम से कम आधा दर्जन ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लड़कियों के साथ छेड़खानी और मोरल पुलिसिंग का वीडियो वायरल कर दिया गया. नीतीश कुमार की बिहार सरकार लगातार इन घटनाओं की वजह से बेहद गंभीर सवालों के घेरे में है. विपक्ष के दबाव में उनकी एक मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा भी देना पड़ा है और अब विपक्ष उनका भी इस्तीफा मांग रहा है.

सनसनी: मुजफ्फरपुर, देवरिया के बाद आसरा होम कांड, एक और 'मैडम' का डरावना सच!