पटना: समस्तीपुर आये दिन हो रही लूट हत्या की वारदातों से एक बार फिर जिले के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. एक के बाद एक आपराधिक वारदातों से जहां आम लोग डरे हुए हैं तो वहीं पुलिस इस पर लगाम लगाने में अब तक नाकाम साबित हो रही है.

ताज़ा मामला सरायरंजन थाना के रायपुर बुजुर्ग गावं की है जंहा सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक एलआईसी एजेंट की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान संजय गिरी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है की आज सुबह जब वो अपने मवेशी को चारा दे रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने चुपके से आकर उनपर फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर वो घर की तरफ भागे लेकिन दूसरी गोली उनके कान के पास जा लगी जंहा मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.