पटना: आज सुबह ही बिहार के सिवान जिले की चार महिलाओं का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. ये चारों महिलाएं एक ही परिवार से हैं जो कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई हैं. जिस शख्स से यह वायरस फैला उसकी ट्रेवल हिस्ट्री ओमान है. इस तरह बिहार में कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 43 हो गया है.
इसको लेकर जानकारी बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटर संजय कुमार ने दी है. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है.
नहीं थम रहा है कोरोना का कहर
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार तेज गति से बढ़ती जा रही है. इस समय देश में कोरोना वायरस के 5734 मरीज हैं और इसमें से 166 लोगों की मौत हो चुकी है. 473 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं.
बीते 24 घंटे में 17 लोगों की मौत
बीते 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों से 540 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं और इन्हीं 24 घंटों के दौरान 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है. इनमें से 5095 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 166 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक 473 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 540 नए केस और 17 मौत हुई हैं.
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं और यहां 1135 लोग कोरोनो वायरस से पीड़ित हैं. यहां 72 लोगों की मौत हो चुकी है और 117 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें
दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेटCoronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान