पटना: बिहार में लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती का बड़ा असर हुआ है. अब कम गिरफ्तारियां हुई हैं और एफआईआऱ के मामलों में भी कमी आई है. बिहार पुलिस ने आज शाम छह बजे एक रिपोर्ट पेश किया. इस रिपोर्ट में आज 27 मार्च को 27 एफआईआर दर्ज हुए हैं. जबकि 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 475 गाड़ियों को जब्त किया गया है.
इससे पहले 24 मार्च को 51 एफआईआर और 40 गिरफ्तारियां हुई जबकि 25 मार्च को 93 एफआईआर और आठ गिरफ्तार हुए. वहीं 26 मार्च को 73 एफआईआर दर्ज हुए थे और गिरफ्तारी 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. बिहार में 24 मार्च को 1305, 26 मार्च को 822 और 26 मार्च को 1536 गाड़ियां जब्त की गई थी.
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से लगातार ये अपील की जा रही है कि वे घरों से बिना वजह बाहर न निकलें. हालांकि, सरकार की इस एडवाइजरी के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रही है.
