पटना: बिना नाम लिये आज तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को अहंकारी बता दिया. फिर उसके बाद महागठबंधन में दरार की चर्चा जोर पकड़ने लगी. अब बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दरार की खबरों को खारिज करते हुए सबकुछ ठीक होने का दावा किया है.

दरअसल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज कहा कि संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है. अगर इस बार विपक्ष से कोई रणनीतिक चूक हुई तो देश में आम चुनाव होंगे या नहीं कोई नहीं जानता.

तेजस्वी यादव ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर पार्टी ने कुछ सीटें बढ़ाने के लिए अहंकार नहीं छोड़ा तो संविधान में आस्था रखने वाले देशवासी माफ नहीं करेंगे. तेजस्वी यादव ने यह बयान बिहार चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह के उस कथन पर दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने किस संदर्भ में बयान दिया है इसका जवाब वही देंगे. सीटों के एलान पर मदन मोहन झा ने कहा कि अभी ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है. 17 मार्च को सीटों के बारे में पार्टी की बैठक में फैसला लिया जाएगा.

मदन मोहन झा ने कहा कि आरजेडी से हमारी कोई असहजता और संवादहीनता नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी गठबंधन में नामों पर कोई चर्चा नहीं की गई है सिर्फ सीट बंटवारे पर बात हुई है. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक हैं और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश के लोगों को इसी तरह साथ आना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कहा- चौकीदार चोर हैअसम में बीजेपी को बड़ा झटका, सांसद राम प्रसाद शर्मा ने छोड़ी पार्टीगोवा CMO ने कहा- मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर हैदेखें वीडियो-