कानपुर: बीते बुधवार देर रात अचानक तूफान ने एक महिला की जान लेली ,दरसल तूफ़ान में एक टीन उड़ता हुआ आया और महिला के सिर में जा घुसा जिससे उसकी मौत हो गई. महिला घर के बाहर ही खून से लथपथ पड़ी रही. जब तूफान शांत हुआ तब परिवार वालों की नजर उस पड़ी. महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

आंधी-पानी ने उजाड़ दी हस्ते-खेलते परिवार की खुशियां बिधनू थाना क्षेत्र स्थित चम्पतपुर गांव में रहने वाले राम किशन खेती का काम करते हैं. परिवार में पत्नी सुनीता (38) बेटे सुभास (14) ,बेटी पारुल (11) ,छोटी बेटी प्रीती (08) के साथ रहते हैं. राम किशन ने कहा कि आंधी-पानी ने हस्ते-खेलते परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया. सुनीता बीती रात घर के बहार सो रही थी बाकी का परिवार आंधी आने के बाद घर के अन्दर सोने के लिए चला गया था. सुनीता घर के बाहर बंधे मवेशियों को लेने के लिए जा रही थी. तभी एक उड़ता हुआ लोहे का टीन शेड आया और सीधे सिर पर जा धसा.

आंधी के वक्त बाहर पड़ा सामान अन्दर रख रही थी मृतका मृतका के पति राम किशन ने बताया कि सुनीता भी घर के बाहर सो रही थी. जब आंधी आई तो वह घर के बाहर पड़ा सामान अन्दर रखने लगी और मवेशियों को बांधने लगी. मैं बच्चों के साथ अन्दर कमरे सो गया, जब काफी देर तक सुनीता नहीं आई तो मैं बाहर गया और मैंने देखा कि उसके कान के पास टीन धसी थी और वो खून से लथपथ पड़ी थी. मैंने अपने भाइयों और चाचा के परिवार के लोगों को जगाया और उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने बताया कि खून बहुत ज्यादा बह गया है उन्हें बचाना मुश्किल है और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

टीन से  कट गई कान और गर्दन के पास की नशें  मृतका के भतीजे जागेश्वर ने बताया कि मैं और विनोद एक ही गांव के रहने वाले हैं. जब आंधी आई तो टीन शेड का एक टुकड़ा उड़ कर आया और वह चाची के कान के पास जाकर लगा जिससे उनकी कान और गर्दन के पास की नशें कट गई. जिसकी वजह से ज्यादा खून बह गया और उन्होंने दम तोड़ दिया.

यूपी में तूफान से अब तक 45 लोगों की मौत   बिधनू थानाध्यक्ष संजू सिंह चौहान के मुताबिक एक महिला एक महिला के आंधी के दौरान टीन लगने से मौत हुई है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है. यदि तहरीर मिलती है तो उस दिशा में कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बुधवार देर रात आए आंधी तूफ़ान से यूपी में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है. जान माल का सबसे अधिक नुकसान आगरा में हुआ है जहां 36 लोगों की जान जा चुकी है.