Republic Day 2021: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी के साथ-साथ कई नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी. गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड में देश की सेना की ताकत की झलक देखने को मिलती है. इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राफेल विमान को भी परेड में शामिल किया गया है. इसके साथ ही टी-90 टैंकों और सुखोई-30 एमके आइ लड़ाकू विमान भी प्रदर्शन का हिस्सा होंगे. पल पल की अपडेट्स जानने के लिए बनें रहें हमारे साथ...

एबीपी न्यूज़Last Updated: 26 Jan 2021 11:25 AM

बैकग्राउंड

Republic Day 2021 LIVE Updates: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था इसी उपलक्ष्य में हर साल...More

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, ''अपने संविधान में निहित स्वतन्त्रता, समानता, बंधुत्व तथा सभी को न्याय जैसे आदर्शों के प्रति स्वयं को समर्पित करें... सभ्यतागत मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं...''