नई दिल्ली: जीप कंपास ट्रेलहॉक को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. ट्रेलहॉक के टेस्टिंग मॉडल में उन हिस्सों को कवर किया गया था, जो इसके रेग्युलर वेरिएंट से अलग होंगे. अब ट्रेलहॉक से जुड़ी कुछ दूसरी तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों की मदद से कार से जुड़ी कई दूसरी जानकारियां पता चली हैं.
फंक्शन्स कार के केबिन की तस्वीर के अनुसार, ट्रेलहॉक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी. इसके सेंटर कंसोल पर 4x4 कंट्रोल स्विच भी मिलेगा, जिससे साफ है कि यह पहले से ज्यादा एडवांस ड्राइवट्रैन के साथ आएगी. बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए इसमें मौजूदा टेर्रिन मोड: 'स्नो', 'सैंड', 'मड' और 'ऑटो' के अलावा 'रॉक क्रॉल मोड' भी मिलेगा. इसके अलावा, ट्रेलहॉक में नई मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले भी मिलेगी.
फीचर्स ट्रेलहॉक में बेहतर अप्रोच और डिपार्चर एंगल के लिए नए डिजाइन का बम्पर भी दिया गया है. साथ ही कार के बोनट पर ब्लैक कलर की स्ट्रिप भी मिलेगी, जो चढ़ाई के दौरान ड्राइवर को लाइट रिफ्लेक्शन से बचाने का काम करेगी. इन सब के अलावा, रेग्युलर वेरिएंट की तुलना में ट्रेलहॉक में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस (225 मिलीमीटर), कार की साइड प्रोफाइल पर 'ट्रेल रेटेड' बैजिंग, रेड एक्सेंट हाईलाइट के साथ ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, रियर बम्पर पर रूबी रेड कलर में टो-हुक और टेलगेट पर 'ट्रेलहॉक' बैजिंग भी मिलेगी.
इंजन कंपास के दूसरे डीजल वेरिएंट की तरह ट्रेलहॉक वेरिएंट में भी 2.0-लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन की जगह, 9-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन दिए जाने की उम्मीद है.
कितनी है कीमत? जीप कंपास ट्रेलहॉक वेरिएंट को जुलाई 2019 में लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत 25 लाख रुपए के करीब होने की उम्मीद है.
