मुंबईः महाराष्ट्र में बीते दिनों से लगातार काफी बारिश देखने को मिली है. जिसके कारण अब यहां पर डेंगू का खतरा काफी बढ़ गया है. जिसे लेकर प्रशासन के साथ ही कुछ स्थानीय संस्था सजग हो गई हैं. नागपुर में युवाओं की एक टीम लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके अपनाने की लगातार अपील कर रहा है.

डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान

महाराष्ट्र के नागपुर में डेंगू के खतरे को कम करने के लिए युवाओं की एक टीम लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है. इसके लिए टीम के मेंबर लोगों को कीटाणुनाशक छिड़काव और डेंगू से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक करने का काम कर रहे हैं. जनहित टीम के अभिजीत झा का कहना है कि 'डेंगू फैलने के मद्देनजर हमारी टीम जागरूकता फैलाने के लिए अलग-अलग इलाकों में जा रही है.'

भंडारा में डेंगू से हुई मौत

हाल ही में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रहने वाले एक युवक को डेंगू के इलाज के लिए नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डेंगू के कारण उसकी मौत हो गई. जिसके बाद भंडारा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और लोगों को साफ-सफाई का खास ख्याल रखने के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए कहा जा रहा है.

मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू

बता दें कि मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू होता है. जिसके कारण शुरु में आने वाला बुखार का समय पर इलाज नहीं करने के कारण यह घातक साबित हो जाता है. वहीं डेंगू का मच्छर बरसात के मौसम के बाद जुलाई से लेकर अक्टूबर तक पनपता है. इससे बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखा जाना चाहिए. इसके साथ ही घर के आस-पास किसी तरह के पानी को भी जमा नहीं होने देना चाहिए. 

इसे भी पढ़ेंःCorona Second Wave: आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, सामूहिक समारोह पर अंकुश लगाने का दिया सुझाव

SC Hearing on Pegasus: पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, 9 याचिकाओं में की गई है कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग