West Bengal Elections 2021: कोरोना के बीच बंगाल में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम साढे पांच बजे तक 75% से ज्यादा मतदान
West Bengal Elections 2021 Voting Live Updates: मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों के 9-9, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के 6-6 और कोलकाता दक्षिण के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 12 हजार 68 मतदान केंद्रों में वोटिंग हुई. कोरोना महामारी के बीच वोटिंग में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 26 Apr 2021 06:52 AM

बैकग्राउंड
West Bengal Elections 2021 Voting Live Updates: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है....More
West Bengal Elections 2021 Voting Live Updates: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. इस चरण में 34 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 34 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 86,78,221 मतदाता 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 44,44,634 पुरुष, 42,33,358 महिलाएं और 229 तीसरे लिंग के मतदाता हैं. जिन जिलों में वोटिंग होगी, वो जिले हैं-मालदा (भाग एक)कोलकाता दक्षिणमुर्शिदाबाद (भाग एक)पश्चिम वर्द्धमान (भाग एक)और दक्षिण दिनाजपुरसुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगा मतदान मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों के नौ-नौ, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के छह-छह और कोलकाता दक्षिण के चार विधानसभा क्षेत्रों में 12,068 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 796 कंपनी तैनात की गई है. समसेरगंज और जंगीपुर में दो उम्मीदवारों के निधन के बाद इन दोनों सीटों पर मतदान को स्थगित कर दिया है. इन दोनों सीटों पर मतदान के लिए 16 मई की तारीख तय की गई है. चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.इस चरण में शहर के दक्षिणी हिस्से, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की सीटों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित होगा. बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतरी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल सोवनदेब चट्टोपाध्याय को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया है.बीजेपी ने अभिनेता से नेता बने रुद्रनील घोष को इस सीट से खड़ा किया है.भगवा दल ने रासबिहारी से लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा को तृणमूल कांग्रेस के देबाशीष कुमार के खिलाफ खड़ा किया है. कोलकाता पोर्ट क्षेत्र में राज्य के मंत्री एवं शहर के महापौर फरहाद हकीम के सामने बीजेपी के अवध किशोर गुप्ता और कांग्रेस के मोहम्मद मुख्तार की चुनौती होगी. इनके अलावा बालुरघाट, मालदा, चंचल, हरिश्चंद्रपुर, लालगोला, मुर्शिदाबाद और फरक्का क्षेत्रों पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित रहेगा.यह भी पढ़ें-US नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने NSA अजीत डोभाल से की बात, जानें वैक्सीन निर्माण के लिए कच्चा माल भेजने पर क्या कहामहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66191 नए मरीजों की पुष्टि, 832 लोगों की मौत
बंगाल चुनाव के सातवें चरण में शाम साढे पांच बजे तक 75.06 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक 75.06 फीसदी लोगों ने वोट किया.