West Bengal 8th Phase Voting: पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के दौरान वोटरों में दिखा उत्साह, 76% से ज्यादा हुई वोटिंग
West Bengal Election 2021 Eight Phase Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आठवें और आखिरी चरण में 35 सीटों पर वोटिंग हुई.इस दौरान कोरोना महामारी के बीच भारी संख्या में बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया.

बैकग्राउंड
West Bengal Election 2021 Eight Phase Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज आठवें और आखिरी चरण का चुनाव हो रहा है....More
बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच बीरभूम जिले के इलम बाजार इलाके में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. एक अधिकारी ने बताया कि भिड़ंत के दौरान बोलपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार अनिर्बन गांगुली पर भी हमला हुआ. चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपराह्न करीब 2:30 बजे आपस में भिड़ गए और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले. इस घटना में दो लोग घायल हो गए.
वहीं, गांगुली ने आरोप लगाया कि बोलपुर में मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान 'तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों' ने उन पर हमला किया और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त किया. BJP उम्मीदवार ने कहा, ' जब तक तृणमूल के गुंडों ने लोगों को नहीं धमकाया था, तब तक कहीं कोई समस्या नहीं थी..... मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी. उन्होंने हमला किया और मेरे वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया.'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व आखिरी चरण के साथ ही गुरुवार को विभिन्न इलाकों से छिटपुट हिंसा की घटनाओें के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.
बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चली लंबी मतदान प्रक्रिया के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला और दूसरे चरण में जहां 86.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भी सातवें चरण में 76.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।