Weather Update Live: उत्तर भारत में कोहरा बना टेंशन! कई फ्लाइट्स लेट, ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में अलर्ट
India Weather Update Live: भारत मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा. यहां पढ़ें मौसम से जुड़ा हर एक अपडेट.
ABP LiveLast Updated: 11 Jan 2023 02:38 PM

बैकग्राउंड
India Weather Update Live: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है. कोहरे और शीतलहर के कारण सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना...More
India Weather Update Live: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है. कोहरे और शीतलहर के कारण सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज फिर से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स अपने समय से कई घंटे लेट थीं. इनमें दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी ठंड अपने चरम पर है. श्रीनगर में कोहरे की घनी परत छाई हुई है. यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है. इन राज्यों में कोहरा बना मुसीबतलोग आग से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. पंजाब के बठिंडा में भी ठंड का प्रकोप जारी है. शहर में घना कोहरा देखा गया. कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर धुंध की मोटी परत जमी हुई है. यूपी में कोहरे की चेतावनी बरकरार रखी गई है.भारत मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद सुधार का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, गुरुवार (12 जनवरी) से इसके कम होने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह साढ़े 5 बजे पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
पंजाब-हरियाणा में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 11 से 14 जनवरी के बीच हरियाणा और पंजाब में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 11 और 12 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है.