Weather Live Updates: उत्तर भारत में लौटा ठंड का प्रकोप, पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली एनसीआर में नीचे गिरेगा पारा
India Delhi NCR Weather 25 Jan Live Updates: हाड़कंपा देने वाली इस ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 25 Jan 2021 01:01 PM

बैकग्राउंड
Weather live updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल है तो वहीं शीतलहर के...More
Weather live updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल है तो वहीं शीतलहर के कारण लोगों का घरों में दुबके पड़े हैं. हाड़कंपा देने वाली इस ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. कोहरे के कारण गाड़ियां सड़कों पर पीली लाइट जलाकर रेंगती नजर आ रही है. वहीं कुछ ट्रेनें और फ्लाइट भी देरी से चल रही है.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. पिलानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री तथा बूंदी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.