नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली से गुरुग्राम तक करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा. धनतेरस की वजह से भारी संख्या में लोग खरीदारी करने निकले थे जिसके कारण यह जाम लगा. जाम को क्लियर करने का ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं. जाम की वजह से यात्री काफी लंबे समय से परेशान है और कई घंटो से फंसे हुए हैं.इस जाम ने त्यौहार के मौके पर गुरुग्राम प्रशासन ओर दिल्ली प्रशासन दोनों की पोल एक बार फिर खोल दी है.

इसके अलावा आज दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले दोनों ओर के रास्तों पर भी भीषण जाम की स्थिति रही. खासतौर पर आनंद विहार के पास और दिलशाद गार्डन के पास लोगों की गाड़ियां कई घंटों तक जाम में फंसी रही.