एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 02 Jun 2018 08:19 PM (IST)

1. आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि मुझे जो कुछ कहना है 7 जून को नागपुर में ही कहूंगा. एबीपी समूह के बंगाली अखबार आनंद बाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मुझे संघ के कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए कई तरह के पत्र और फोन कॉल आए लेकिन मैंने किसी का भी जवाब नहीं दिया है. https://bit.ly/2JaLgcZ 2. आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोपों से घिरे सलमान खान के भाई अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टा लगाने की बात कुबूल कर ली है. अरबाज को ठाणे क्राइम ब्रांच ने मुख्य गवाह बनाया. अरबाज खान ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका सट्टेबाजी करना परिवार को पसंद नहीं था.https://bit.ly/2LQiLD8 3. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट होते ही विरोध की खबरें भी सामने आने लगी है. पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन के मामले पर आप विधायक एच एस फूलका इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस तरह की गठबंधन की अटकलों को खारिज किया है.https://bit.ly/2HdsMHb 4. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों की झड़प के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन से टकराकर दो युवक घायल हुए थे. घायल होने वाले दो युवकों में से एक कैसर अहमद भट्ट ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके मद्देनजर किसी प्रकार के फसाद से बचने के लिए जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर श्रीनगर और बड़गाम जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है.https://bit.ly/2xB5j31 5. देश भर के किसान एक से 10 जून तक हड़ताल पर हैं. राष्ट्रीय किसान महासंघ ने ज्यादा से ज्यादा किसानों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है. किसानों से अपील की गई है कि शहरों में सब्जियों, अनाज और दूध जैसे कृषि उत्पादों की आपूर्ति ना करें. राहुल गांधी ने किसानों की इस हड़ताल का समर्थन किया है. राहुल 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करेंगे.https://bit.ly/2JdArXSअन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.