1. कर्नाटक के भावी सीएम एचडी कुमारस्वामी ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी औऱ यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात में चर्चा के निष्कर्ष के आधार पर निर्णय किया जाएगा कि कांग्रेस और जेडीएस विधायकों में से कितने मंत्री बनेंगे. इससे पहले कुमार स्वामी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की. कुमारस्वामी ने कहा कि हम स्थिर सरकार देंगे.https://bit.ly/2rW5Wim 2. अमित शाह ने कहा कि हमारे ऊपर हॉर्सट्रेडिंग के आरोप लगा रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने तो अपना पूरा अस्तबल बेच खाया है. शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस अगर अपने विधायकों को विजय जुलूस भी निकालने देते तो आज कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होती.https://bit.ly/2s1cds7 कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को विधायकों को खरीदने और चोरी करने में महारत हासिल है. https://bit.ly/2KGaOz2 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता की. पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन में स्थायी सदस्यता दिलाने में भारत की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर रूस को धन्यवाद दिया. आठ राष्ट्रों के इस संगठन का उद्देश्य सदस्य देशों में सैन्य और आर्थिक सहयोग बढ़ाना है.https://bit.ly/2J0obx3 4. हर साल यूपीएससी के जरिए चुने जा रहे IAS, IPS, IFS और दूसरी सेवाओं के हजारों कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा बदलाव दस्तक दे सकता है. पीएमओ ने सुझाव दिया है कि सिर्फ यूपीएससी एग्जाम की रैंकिग पर ही नहीं, बल्कि तीन महीने के फाउंडेशन कोर्स के बाद ही कैंडिडेट्स के कैडर और सर्विस क्षेत्र तय किए जाएं. कार्मिक मंत्रालय ने एक पत्र लिख कर सभी कैडर-नियंत्रण प्राधिकरण और मंत्रालयों से इस पर सुझाव मांगा है.https://bit.ly/2GCQzQk 5. आईपीएल सीज़न 11 से बाहर होने के बाद दिल्ली टीम में बड़ा विवाद हो गया है. गौतम गंभीर ने कहा कि 'प्लेइंग इलेवन में खेलना चाहता था लेकिन मौका नहीं मिला.' कल कोच पॉन्टिंग ने कहा था कि नहीं खेलने का फैसला गंभीर का था. साथ ही गंभीर ने अभी संन्यास लेने से भी इंकार कर दिया है.https://bit.ly/2GBhMTm केरल: चमगादड़ से फैलने वाले निपह वायरस से छह लोगों की मौत, यहां पढ़ें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी https://bit.ly/2s2kts9 अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.