एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 06 Apr 2017 08:11 PM (IST)

1. देश में एक कर वाले जीएसटी बिल पर संसद की मुहर लगी. आज जीएसटी बिल राज्यसभा में पास हो गया है, लोकसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका था. 2. एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल मारने वाले सांसद रवींद्र गायकवाड के समर्थन में शिवसेना उतरी. शिवसेना ने बैन नहीं हटने पर मुंबई से प्लेन नहीं उड़ने देने की धमकी दी है. संसद में शिवसेना के सांसदों ने विमान मंत्री गजपति राजू के साथ बदसलूकी भी की है http://bit.ly/2p4VAbW 3. मोदी सरकार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम छेड़ दी है. इस बार केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन ब्लैकमनी पार्ट 2 चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 9 राज्यों में 18 नौकरशाहों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इस ऑपरेशन को ऑपरेशन ब्यूरोक्रेट्स का नाम दिया गया है.http://bit.ly/2oEOwGX 4. किसानों की कर्ज माफी की यूपी सरकार के फैसले पर रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने आंखे तरेरी है. उनका मानना है कि इस तरह के फैसले से ईमानदारी से कर्ज चुकाने वाली संस्कृति पर बुरा असर पड़ता हैhttp://bit.ly/2oHTmCU. आरबीआई ने आज नई क्रेडिट पॉलिसी का एलान किया जिसमें दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा है, लेकिन रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी से बढ़ा कर 6 फीसदी कर दिया है. नई क्रेडिट पॉलिसी में सीआरआर भी बिना किसी बदलाव के 4 फीसदी पर स्थिर रखा गया है.http://bit.ly/2nOtemd 5. आईपीएल सीज़न 10 में आज रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टक्कर स्टीव स्मिथ की राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट के साथ है. दोनों टीमों जीत के साथ आईपीएल में शुरूआत करना चाहेंगी. आईपीएल के इतिहास में पहली बार आज एमएस धोनी कप्तानी के बिना मैच खेलने उतरेंगे.http://bit.ly/2p5d7B8 अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.