जम्मू-श्रीनगर: कश्मीर में आतंकवाद की राह पकड़ चुका एक युवक अपनी मां की अपील के बाद शुक्रवार को घर लौट आया. पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने ट्वीट किया, ‘‘विलखती मां की अपील पर एक और नौजवान घाटी में हिंसा का रास्ता छोड़ परिवार के पास लौट आया है.’’

उन्होंने परिवार को फिर से एकसाथ आने के लिए बधाई भी दी. इस नौजवान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उससे जुड़े ब्यौरे को गोपनीय रखा गया है.

पिछले साल पुलिस ने एलान किया था कि स्थानीय आतंकवादियों के समर्पण की पेशकश को स्वीकार किया जाएगा. इसके बाद से 12 से अधिक आतंकी समर्पण कर चुके हैं.