Sushant Case Live Updates: ड्रग पेडलर अब्दुल बासित को 9 सितंबर तक NCB की रिमांड में भेजा गया, शोविक से भी पूछताछ जारी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ड्रग्स कनेक्शन को लेकर आज रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर जांच करने के लिए आई और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 04 Sep 2020 02:15 PM

बैकग्राउंड
SSR Case Investigaton Live Updates: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सीबीआई तेजी से आगे बढ़ रही है. जांच के दौरान सुशांत की मौत के मामले...More
SSR Case Investigaton Live Updates: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सीबीआई तेजी से आगे बढ़ रही है. जांच के दौरान सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स का कनेक्शन सामने आया है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी इस संबंध में जांच कर रहा है. रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स लेने की बात उनकी व्हॉट्सएप चैट में सामने आई है और एनसीबी इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच कर रहा है.कल ही बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आगे बढ़ते हुए, सीबीआई ने बंटी सजदेह से पूछताछ की, जो भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता सुहैल खान के साले भी हैं. सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं. इसमें दिवंगत अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और दिशा सालियान भी काम करती थीं.सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सजदेह अपना बयान दर्ज कराने के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे. सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी जानना चाहती है कि श्रुति मोदी और दिशा सालियन ने सुशांत का अकाउंट कब तक संभाला था.एजेंसी सजदेह से इस बारे में भी पूछताछ करेगी कि, क्या श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के प्रोफाइल को भी संभाला है या नहीं. गौरतलब है कि सुशांत की मौत (14 जून) के ठीक पांच दिन पहले 9 जून को सालियन की मौत हुई थी.सूत्र ने कहा कि सजदेह से यह भी पूछा जाएगा कि क्या सुशांत ने सालियन की आकस्मिक मृत्यु के बारे में किसी भी ऐसे व्यक्ति से बात की थी, जिन्होंने अभिनेता के साथ बहुत कम समय के लिए काम किया हो.
रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है और सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ लगातार हो रही है. बता दें कि एनसीबी ने आज सुबह सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती को उनके घरों से हिरासत में लिया था. इसके लिए उन्हें समन किया गया था.