Solar eclipse Date & Ending Time: अब साल 2020 के पहले सूर्यग्रहण के ख़त्म होने का काउंट डाउन शुरू होगया है. सूर्य ग्रहण खत्म होने साथ सूतक काल भी खत्म हो जायेगा. आइये जानें कि किन शहरों में कब खत्म हो रहा है इस साल का पहला सूर्य ग्रहण.

भारतकेइनशहरोंमेंलगाथाइससालकापहलासूर्यग्रहण: देश के आज करीब सभी प्रमुख शहरों  में  इस साल का पहला और सबस लंबा सूर्य ग्रहण देखने को मिला. इस सूर्य ग्रहण के समय आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या थी. आज के दिन सूर्य कर्क रेखा के सबसे ऊपर रहता है इस लिए 21 जून को सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है. यह वलयाकार सूर्यग्रहण भारत के लगभग 66 शहरों में दिखाई पड़ा.

देश के उत्तरी भाग के प्रदेशों जैसे – राजस्थान, उत्तराखण्ड और हरियाणा के कुछ शहरों में यह सूर्यग्रहण सुबह के समय साफ दिखाई दिया. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों जैसे-देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ आदि में यह सूर्यग्रहण एक पतली पट्टी (आंशिक सूर्यग्रहण) के रूप में दिखाई दिया. आइये इस सारणी के माध्यम से यह जन सकेंगें कि देश किन प्रमुख शहरों किस तरह अर्थात कितने प्रतिशत सूर्य ग्रहण दिखाई दिया.

वेप्रमुखशहरजहाँजितनेप्रतिशतकेकरीबसूर्यग्रहणदिखाईदिया

स्थानकेनामजितनेप्रतिशतमेंलगासूर्यग्रहण
देश की राजधानी दिल्ली94 प्रतिशत
गुवाहाटी80 प्रतिशत
पटना78 प्रतिशत
सिलचर75 प्रतिशत
कोलकाता66 प्रतिशत
मुम्बई62 प्रतिशत
बैंगलोर37 प्रतिशत
चेन्नई34 प्रतिशत
पोर्ट ब्लेयर28 प्रतिशत

नोट: वलयाकार सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09 बजकर 16 मिनट पर शुरू हुआ. वहीँ सूर्यग्रहण का वलयाकार रूप लगभग 10 बजकर 19 मिनट पर दिखाई पड़ा. जो कि दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक रहा. उसके बाद यह वलयाकार रूप धीरे- धीरे समाप्त हुआ.

सूर्यग्रहणकेसामप्तिकासमयआपकेशहरकेअनुसार

ज्योतिषविदों के अनुसार इस तरह का दुर्लभ संयोग वाला सूर्य ग्रहण इस सदी  का दूसरा सूर्य ग्रहण था जो कि  कुछ स्थानों पर सामप्त हो गया.  इस टेबल के माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आपके शहर में कब ख़त्म होगा सूर्य ग्रहण.

शहरसमाप्तकासमय
अमृतसरदोपहर 13:42
अयोध्यादोपहर 14:01
आजमगढ़दोपहर 14:04
आरादोपहर 14:07
कोलकातादोपहर 14:17
गयादोपहर 14:09
गोरखपुरदोपहर 14:05
चेन्नईदोपहर 13:41
जालंधरदोपहर 13:44
डिब्रूगढ़दोपहर 14:30
दिल्लीऔर NCRदोपहर 13:48
पटनादोपहर 14:09
प्रयागदोपहर 14:01
बंगलोरदोपहर 13:31
बलियादोपहर 14:06
मुंबईदोपहर 13:28
रांचीदोपहर 14:10
लखनऊदोपहर 13:59
वाराणसीदोपहर 14:04
सूरतदोपहर 13:31
हरिद्वारदोपहर 13:51
हरिद्वारदोपहर 13:50