Solar Eclipse Live Update: सूर्य ग्रहण शुरू, 148 साल बाद इस अद्भुत संयोग में देख सकेंगे रिंग ऑफ फायर का शानदार नजारा
Surya Grahan 2021 Live Update: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारत के दो राज्यों के कुछ हिस्सों में इसे आंशिक रूप में देखा जा सकेगा.
एबीपी न्यूजLast Updated: 10 Jun 2021 01:45 PM

बैकग्राउंड
Surya Grahan 2021 Date & Timing Live Update: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को कुछ घंटों के बाद लगेगा. यह इस साल का पहला सूर्यग्रहण और...More
Surya Grahan 2021 Date & Timing Live Update: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को कुछ घंटों के बाद लगेगा. यह इस साल का पहला सूर्यग्रहण और दूसरा ग्रहण है. इसके पहले इस साल का पहला ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था जो कि चंद्रग्रहण था. इस वलयाकार पूर्ण सूर्यग्रहण में रिंग ऑफ फायर दिखेगा.सूर्य ग्रहण कैसे लगता है?वैज्ञानिक दृष्टि कोण में सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब यह घटना घटित होती है. इस बार का यह सूर्यग्रहण एक वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इसमें चंद्रमा की छाया सूर्य पर इस तरह से पड़ेगी कि सूर्य के बीच का भाग पूरी तरह से ढक जाएगा, लेकिन सूर्य का बाहरी हिस्सा एक वलय के आकार में प्रकाशित होता दिखाई देगा.साल 2021 में लगेगा 4 ग्रहण साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगेगा. इसमें दो चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण होगा. साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को लगा था जबकि पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को लगेगा. भारत में कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. परन्तु भारत में यह दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख से दिखाई देगा. अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम करीब 5 बजकर 52 मिनट पर जबकि लद्दाख के उत्तरी हिस्से में इसे शाम 6 बजे देखा जा सकेगा.ये भी पढ़ें-Horoscope Today 10 June 2021: वृष राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों को देना होगा विशेष ध्यान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफलSolar Eclipse: सूर्य ग्रहण में क्या होगा खास, कहां-कहां से दिखेगा | जानें सबकुछ
148 साल के बाद इस अद्भुत संयोग पर लगा आज का सूर्यग्रहण
हिंदी पंचांग के अनुसार, आज 10 जून को ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि है. इस तिथि को हर साल शनि जयंती और वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण भी लगा है. यह संयोग 148 साल बाद आया है जब शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण भी लगा है.