कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक आज यानी 28 मई को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. दोपहर 3 बजे वह राज्यपाल के ऑफिस जाकर इस्तीफा सौंपेंगे. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने मंत्रियों को ब्रीफ किया कि कांग्रेस हाईकमान ने उनको राष्ट्रीय राजनीति में आने और स्टेप डाउन (पद छोड़ने) के लिए कहा है, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है.

Continues below advertisement

इससे पहले आज सुबह सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए. मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए.

उधर  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर बढ़ते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बेंगलुरु छोड़ने से राज्य की राजनीति में अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल की गैरमौजूदगी इस्तीफा प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगी और सिद्धारमैया गुरुवार दोपहर 3 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार अपना इस्तीफा सौंप देंगे.

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने बुधवार (27 मई) को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था. इसके जवाब में राज्यपाल ने कथित तौर पर गुरुवार सुबह 11:30 बजे या फिर दोपहर 3 बजे के बाद मिलने की सहमति दी थी.

कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर

उधर, लोक भवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल गहलोत इस समय मध्यप्रदेश के अपने गृह नगर इंदौर में हैं. जब लोक भवन के एक शीर्ष अधिकारी से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है तो उन्होंने कहा, 'राज्यपाल यहां नहीं हैं. ऐसी कोई जानकारी नहीं है. अभी तक ऐसा कोई संदेश या सूचना नहीं आई है.' उनके अनुसार राज्यपाल के लौटने के बाद सिद्धारमैया ही उनसे मिल सकेंगे.  जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा लोक भवन सचिव को सौंप सकते हैं, तो अधिकारी ने कहा कि अगर सिद्धारमैया चाहें तो ऐसा कर सकते हैं.

Karnataka Politics Live: ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस