Karnataka CM News Live: 'खराब मौसम के कारण जयपुर में लैंड हुई सिद्धारमैया की फ्लाइट', राहुल गांधी से मिलने आ रहे थे दिल्ली

Karnataka CM Siddaramaiah News Live: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा.

Advertisement

एबीपी लाइवLast Updated: 28 May 2026 08:53 PM

बैकग्राउंड

Karnataka Politics Live Update: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के...More

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धरमैया ने कहा: साफ अंतरात्मा से मैंने पद छोड़ा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ सत्ता संघर्ष और महीनों से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने गुरुवा को इस पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देने की पेशकश की है, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया है क्योंकि वह कर्नाटक में सक्रिय राजनीति को प्राथमिकता देते हैं ताकि ‘अपनी आखिरी सांस तक सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ सकें.’’ खचाखच भरी प्रेसवार्ता में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, सिद्धरमैया ने कहा कि वह साफ अंतरात्मा के साथ पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने दो कार्यकाल तक लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.