कल धरना देंगे सचिन पायलट, करीबी ने कहा- नहीं हैं अशोक गहलोत के खिलाफ
सचिन पायलट के करीबी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि यह वसंधुरा राजे सरकार के तहत हुए भष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है.
ABP LiveLast Updated: 10 Apr 2023 07:10 PM

बैकग्राउंड
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर...More
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे.पायलट ने रविवार को संवादाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘महात्मा ज्योति बा फूले की जयंती वाले दिन वह 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन पर करेंगे. बता दें कि राजस्थान में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. अनशन को लेकर उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि यह वसंधुरा राजे सरकार के तहत हुए भष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है और कांग्रेस में किसी को लक्षित करके यह सब नहीं किया जा रहा है. सूत्रों ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कथित भ्रष्टाचार को लेकर अडानी के खिलाफ लड़ रहे हैं, उसी तरह पायलट पूर्ववर्ती वसंधुरा राजे सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए मुद्दा उठा रहे हैं.
कल धरना देंगे सचिन पायलट, करीबी ने कहा- नहीं हैं अशोक गहलोत के खिलाफ
कल धरना देंगे सचिन पायलट, करीबी ने कहा- नहीं हैं अशोक गहलोत के खिलाफ