Ram Mandir Inauguration Highlights: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे एलके आडवाणी', बोले VHP के अध्यक्ष आलोक कुमार
Ram Mandir Inauguration LIVE Updates: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के अंदर रामलला को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. उनके चार बार भोग लगेगा.
एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 10 Jan 2024 09:59 PM

बैकग्राउंड
Ram Mandir Inauguration LIVE Updates: उत्तर प्रदेश (यूपी) में अयोध्या अपने रामलला के आगमन के लिए तैयार है. मंदिर के उद्घाटन में अब सिर्फ 12 दिन का इंतजार बचा है....More
Ram Mandir Inauguration LIVE Updates: उत्तर प्रदेश (यूपी) में अयोध्या अपने रामलला के आगमन के लिए तैयार है. मंदिर के उद्घाटन में अब सिर्फ 12 दिन का इंतजार बचा है. सोमवार (22 जनवरी, 2024) को मंदिर में विधि-विधान से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. प्राचीन नगरी में होने वाले इस प्रोग्राम को ऐतिहासिक और मेगा इवेंट बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. एक ओर राम मंदिर को लेकर जहां भक्त बेहद उत्साहित हैं. वहीं, दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी इस कार्यक्रम के जरिए 2024 के चुनावी द्वार खुलने की आस लगाए बैठी है.राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि आगामी आम चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) में राम मंदिर बड़ा चुनावी मुद्दा रहेगा, जिसके आधार पर लोग वोट डालेंगे. इस बीच, आज बुधवार (10 जनवरी, 2024) बीजेपी की एक अहम बैठक है, जो कि सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेगी. हालांकि, इस पूरे मसले पर सियासत भी तेज हो चली है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिए ‘‘नौटंकी’’ कर रही है। दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में जनसभा के दौरान वह बोलीं, ‘‘मैं ऐसे उत्सव का समर्थन नहीं करती हूं, जिसमें अन्य समुदायों को अलग रखा जाए।’’नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़िए राम मंदिर से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्सः
Ram Mandir Inauguration: VHP का बयान
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दावा किया कि बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.