Ram Mandir Inauguration Highlights: 'अगर चारों शंकराचार्य...', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले अखिलेश यादव?
Ram Mandir Inauguration Highlights: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे तब जाएंगे.

बैकग्राउंड
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों से चल रही हैं. देशभर...More
अखिलेश यादव ने कहा कि देश के चारों शंकराचार्य हमारे धर्म के अगुवा हैं, उन्हीं से बहुत सारे धर्म की हमें जानकारी मिलती है. उन्होंने कहा, "अगर चारों शंकराचार्य किसी बात को लेकर मना कर रहे हैं तो क्या बीजेपी उनपर आरोप लगाएगी कि वे सनातनी नहीं हैं? बीजेपी का बस चले तो विपक्षी नेताओं की तरह शंकराचार्य पर भी आरोप लगा सकते हैं. राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे तब जाएंगे."
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब देते हुए कहा, "आस्था रखने वाले लोग आज भी जा सकते हैं, कल भी जा सकते हैं. बीजेपी साजिश के तहत बातें फैला रही है. हमारा मुद्दा किसी धर्म और किसी संत को दुख पहुंचाना नहीं है, हमारा मुद्दा है कि पीएम मोदी जनता के लिए रोजगार को लेकर, महंगाई को लेकर, बॉर्डर से जुड़े मुद्दे को लेकर क्या कर रहे हैं?