Ram Mandir Darshan Highlights: अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 23 जनवरी को 5 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
Ram Mandir Darshan Highlights: यूपी के अयोध्या में मंदिर परिसर के बाहर और आस-पास भक्तों की भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 23 Jan 2024 09:24 PM

बैकग्राउंड
Ram Mandir Darshan Highlights: उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानी मंगलवार (23 जनवरी, 2024) को अयोध्या...More
Ram Mandir Darshan Highlights: उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानी मंगलवार (23 जनवरी, 2024) को अयोध्या में भक्तों की आस्था का जनसैलाब देखने को मिला. सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली, जिसके चलते कुछ देर मंदिर प्रबंधन को मुख्य गेट पर सुबह 11 बजे के आसपास एंट्री रोकनी पड़ी थी. हालांकि, कुछ देर बाद एक लेयर खोली गई और उसके जरिए पहले महिलाओं और बुजुर्गों को दर्शन कराए गए. इस बीच, राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि आज अयोध्या में त्रेता युग जैसा माहौल नजर आ रहा है. श्रीराम की नगरी भक्तों के समूह से भर गई है. भीड़ इतनी अधिक है कि आज भी कुछ भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे.नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए अयोध्या, राम मंदिर और रामलला से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्सः
Ram Mandir Darshan LIVE: प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज 5 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
अयोध्या में आज 5 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए. प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन (23 जनवरी) राम मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था. भक्तों की भारी भीड़ के चलते कुछ देर के लिए लोगों को बाहर ही रोक दिया गया था. हालांकि, कुछ ही देर बाद फिर से दर्शन के लिए लोगों को राम मंदिर में एंट्री दी जाने लगी.