Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: ओवैसी बोले- पीएम मोदी का आधारशिला रखना लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की हार का दिन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है. भूमि पूजन की सभी प्रक्रिया करने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभ मुहूर्त के वक्त शिला रखी. प्रधानमंत्री ने शिला रखकर वहां भूमि पर प्रणाम किया. पीएम मोदी ने ठीक 12.44.08 बजे शिला रखी.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 05 Aug 2020 04:32 PM

बैकग्राउंड

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. प्रथम गणपति पूजन और रामर्चा पूजन के बाद आज से भूमि...More

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’यह सैकड़ों सालों की प्रतीक्षा और महापुरुषों की तपस्या का परिणाम है कि हम इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षदार हो रहे हैं. गर्व, श्रद्धा और रोमांच की अनुभूति एक साथ हो रही है. कोरोना महामारी के कारण देश में जो असामान्य स्थिति उत्पन्न हुई है,उस वजह से हम सब इच्छा होते हुए भी अयोध्या नहीं जा पाए लेकिन मैंने आज नागपुर में अपने निवास पर परिवार के साथ सामूहिक राम नाम पाठ कर प्रभु श्रीराम जी की पूजा की.’’