वाघा बॉर्डर और लद्दाख में महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी, देखें तस्वीरें
एबीपी न्यूज़ | 07 Aug 2017 11:03 AM (IST)
पूरे देश में अलग-अलग जगहों से राखी बांधने की तस्वीरें आने लगी हैं. जम्मू कश्मीर के उधमपुर में स्कूली छात्राओं ने सीआरपीएफ कैंप में जवानों को बांधी राखी. ये जवान 40 दिन से अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगे हैं.
नई दिल्ली: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 11.7 बजे से दोपहर एक बजकर 42 मिनट तक रहेगा. पूरे देश में अलग-अलग जगहों से राखी बांधने की तस्वीरें आने लगी हैं. जम्मू कश्मीर के उधमपुर में स्कूली छात्राओं ने सीआरपीएफ कैंप में जवानों को बांधी राखी. ये जवान 40 दिन से अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगे हैं.
लद्दाख में तैनात ITBP के जवानों को स्थानीय महिलाओं और लड़कियों ने राखी बंधी. चीनी सीमा पर बहुत मुश्किल हालात में जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं.
जमशेदपुर में महिलाओं ने पेड़ को राखी बांधी और पड़ों को काटने से बचाने का संकल्प लिया.
जम्मू कश्मीर में भी एसएसबी के जवानों को महिलाओँ और लड़कियों राखी बांधी. 12 साल बाद इस पर्व के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है. राखी के त्योहार के दिन ग्रहण लगेगा तो कई लोगों के मन में कई सवाल हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है. तो आपको बता दें कि आज राखी के दिन आप सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक रक्षाबंधन मना सकते हैं और भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं. सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक ही राखी बांध दें, दोपहर 1:42 बजे के बाद सूतक लग जाएगा क्योंकि आज आंशिक चंद्रग्रहण है. हालांकि आप गुरु, देवता और कुलदेवता को शाम के 7 बजे तक राखी बांध सकते हैं. चंद्रग्रहण 07 तारीख की रात 10.52 बजे शुरू होगा और 9 घंटे पहले यानि दोपहर 1.42 बजे सूतक लग जाएगा एवं सुबह 11.04 तक भद्र का असर रहेगा. भद्र काल और सूतक में कोई भी शुभ काम नहीं करते इसलिए इन दोनों के बीच का समय यानि सुबह 11.05 बजे से लेकर 1.42 मिनट तक आप राखी का त्योहार मना सकते हैं. रक्षाबंधन 2017: इस बार है चंद्रग्रहण, जाने राखी बांधने का क्या है सही मुहूर्त!रक्षाबंधन 2017: स्पिनर राखी के साथ ही इन राखियों ने भी बाजार में मचा रखी है धूम!राखी के मौके पर यूं दिखे स्टाइलिशमेड इन चाइना’ की राखियों का लोग कर रहे हैं बहिष्कार!