मुंबई:  मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस के कर्मचारी रविवार रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे. रक्षाबंधन के दिन बस कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना आम जनता के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है. मुंबई में बेस्ट की लगभग तीन हजार बसें हैं.

बस यूनियन ने कई मांगों कोलेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. वेतन मिलने में हो रही देरी को केलर बेस्ट कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है. हालांकि बेस्ट कर्मचारियों के संगठन के नेताओं और महापौर, मनपा आयुक्त अजोय मेहता के बीच बैठक जारी है जिसमें कर्माचारियों को मनाने की कोशिश की जा रही है.

इससे पहले महापौर ने कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख को वेतन मिल जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी यह आश्वासन लिखित में दिए जाने की बात कर रहें हैं.