सिद्धू पहली दफा विधायक बन कर आए हैं सिद्धू पहली दफा विधायक बन कर आए हैं. इससे पहले उन्होंने सांसद के तौर पर ही अपनी राजनीतिक पारी खेली थी. लेकिन, अकाली दल से खटास के बीच उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. बताया जा रहा है कि उनकी पूरी बैटिंग 'डिप्टी सीएम' पद के लिए है. लेकिन, कैप्टन अमरिंदर सिंह यह पद बनाना ही नहीं चाहते. यह भी पढ़ें : पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली 26वें सीएम के रूप में शपथ, सिद्धू ने भी ली शपथशहरी विकास मंत्रालय देने का मन अमरिंदर ने बनाया है इस बीच यह चर्चा भी है कि सिद्धू को शहरी विकास मंत्रालय देने का मन अमरिंदर ने बनाया है. हालांकि, कांग्रेस आला कमान डिप्टी सीएम के पद को लेकर सकारात्मक बताया जा रहा है. शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालय को लेकर अब चर्चा काफी गरम हो गई है. चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
नवजोत सिंह सिद्धू ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मंत्रालय पर पशोपेश बरकरार
एबीपी न्यूज | 16 Mar 2017 10:40 AM (IST)

चंडीगढ़ : बीजेपी से कांग्रेस में गए नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में नए मंत्रीमंडल के गठन से पहले पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. शपथ लेने के बाद उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैर भी छुए और आर्शीवाद लिया. हालांकि, उनके मंत्रालय को लेकर अभी तक पशोपेश बरकरार है. देखें वीडियो :