अहमदबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के गुजरात दौरे के दौरान सुबह-सुबह सूरत में किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया है और इस दौरान देश को सस्ते इलाज मुहैया कराने का दावा किया, साथ ही जेनरिक दवाइयों के इस्तेमाल पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि सस्ते इलाज के लिए उन्होंने दवा बनाने वाली कंपनियों से नाराज़गी मोल ली है. पीएम ने कहा कि उन्होंने दवाइयों के दाम कम कराएं हैं और दिल के मरीजों को लेगने वाले स्टेंट की कीमत को कम कराया है. उन्होंने कहा कि 40 हज़ार का स्टेंट अब 6 से 8 हज़ार में मिल रहा है, जबकि एक लाख से डेढ़ लाख में बिकने वाला स्टेंट अब महज़ 20 से 22 हज़ार में मिल रहा है.

कैसे होगा सस्ते में इलाज?

दरअसल, जेनरिक दवाइयां सस्ती होती हैं, इसलिए दवाइयों का खर्चा कम आए और कुलमिलाकर इलाज सस्ता हो जाएगा.

मोदी आज तापी और बोटाद जिले और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली में कई नई परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे.

LIVE UPDATE:

# दवाई को सस्ती कराई, स्टेंट का दाम कम कराया, ताकि गरीबों का इलाज कम से कम पैसों में हो सके

मैं पहले कहता था कि जिस काम का शिलान्यास करूंगा, उसका उद्घाटन करूंगा. इसलिए ताकि जो काम शुरू करूं, पूरा करूं

# सूरत के लोग आज भी मुझे परिवार जैसा प्यार देते हैं

इस साल के अंत में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी आज चार जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी का इस साल उनके गृह राज्य गुजरात का ये दूसरा दौरा है.

आपको बता दें इससे पहले मोदी पीएम बनने के बाद कल पहली बार सूरत पहुंचे. पीएम मोदी ने सूरत पहुंचने के बाद 11 किमी का 'रोड-शो' तय किया.

ये रहेंगे पीएम मोदी के आज कार्यक्रम

  • पीएम मोदी आज सुबह 8.30 बजे सूरत के सर्किट हाउस से कतारगाम इलाके के लिए रवाना होंगे.
  • सुबह 9 बजे कतारगाम इलाके में 400 करोड़ रुपए की लागत वाले किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे.
  • सुबह 9.30 बजे कतारगाम इलाके के कम्यूनिटी हॉल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • सुबह 10.35 बजे इच्छापुर गांव में हीरा बोर्से एसईजेड में हरि कृष्ण एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की हीरा पालिशिंग इकाई का उद्घाटन करेंगे.
  • सुबह 11.45 बजे तापी जिले के बीजापुर गांव में सुमुल डेयरी प्लांट का उध्याटन और डेयरी के अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे.
  • दोपहर 1 बजे केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली स्थित सिलवासा जाएंगे, यहां मोदी नयी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
  • शाम 4.30 बजे सौराष्ट्र के बोटाद में बोटाद और आसपास के जिलों के लिए साउली परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे.

आपको बता दें कि इन सब कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी शाम 6.20 बजे बोटाद से भावनगर एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से शाम 6.50 बजे भावनगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

देखें वीडियो :