PM Modi Jammu Kashmir Visit: पीएम की घाटी को 20 हजार करोड़ की सौगात, बताया जम्मू-कश्मीर के लिए फ्यूचर विजन
Modi in Jammu Live: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी यहां के दौरे पर पहुंचे हैं. वह यहां करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.
ABP Live Last Updated: 24 Apr 2022 01:41 PM
बैकग्राउंड
PM in Jammu Kashmir Live: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां का दौरा कर रहे हैं. रविवार को पीएम यहां करीब...More
PM in Jammu Kashmir Live: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां का दौरा कर रहे हैं. रविवार को पीएम यहां करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें इस केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के हमेशा एक-दूसरे से जोड़ने वाला बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी शामिल है. पीएम ने यह दौरा खास मौके पर चुना है. दरअसल आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है. इस खास अवसर पर वह सांबा जिले की पल्ली पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहीं से देश भर की 'ग्राम सभाओं' को संबोधित करेंगे. वह यहां से देश के हर जिले में 75 जलाशयों के विकास और पुनर्जीवन के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री 'अमृत सरोवर' नाम से एक नई पहल की शुरुआत भी करेंगे. पीएम करीब 11:50 पर जम्मू पहुंच गए थे.कार्यक्रम से जुड़ी खास बातपीएम इस दौरे में कई ऐसे विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे जो जम्मू कश्मीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और उसके विकास में सहायक होगा. देश की सभी 700 ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगेसांबा जिले की पल्ली पंचायत का दौरा करेंगे322 पंचायतों को डिजिटल माध्यम से पुरस्कार राशि देंगे20 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यासबनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन करेंगेदिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के तीन रोड पैकेजों की आधारशिलारेटले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगेहर जिले में 75 जल निकायों के विकास से जुड़ी 'अमृत सरोवर' का शुभारंभसुरक्षकर्मी हाई अलर्ट परबता दें कि पीएम के इस दौरे को लेकर सुरक्षाकर्मी हााई अलर्ट पर हैं. पीएम के आने से दो दिन पहले ही जम्मू में एक बड़ी आतंकी घटना को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था. पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक सैन्य अधिकारी शहीद भी हुए थे, जबकि 2 आतंकियों मार गिराया गया था. रविवार सुबह भी जम्मू में रैली स्थल से 8 किमी दूर एक संदिग्ध धमाके की सूचना थी. जम्मू में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजामसांबा जिले की पल्ली पंचायत का दौरा करने वाले हैंपल्ली गांव की पुलिस, CRPF,SPG ने घेराबंदी कीपल्ली की तरफ आने-जाने वाले हर रास्ते सीलपल्ली गांव में रैली स्थल पर पुलिस-अर्धसैनिक बलों का डेरापंचायत घर को कंटीले तार लगाकर सील किया गया
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
PM Modi Jammu Kashmir Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने कहीं ये महत्वपूर्ण बातें
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जो महत्वपूर्म बातें कहीं, वो इस प्रकार हैं.
- यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20 हज़ार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.
- जम्मू-कश्मीर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य में तेजी से काम चल रहा है.
- इन प्रयासों से बहुत बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को रोज़गार मिलेगा
- आज अनेक परिवारों को गांवों में उनके घर के प्रॉपर्टी कार्ड भी मिले हैं.
- ये स्वामित्व कार्ड गांवों में नई संभावनाओं को प्रेरित करेंगे.
- 100 जनऔषधि केंद्र जम्मू कश्मीर के गरीब और मिडिल क्लास को सस्ती दवाएं, सस्ता सर्जिकल सामान देने का माध्यम बनेंगे.
- पल्ली पंचायत देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनने की तरफ बढ़ रही है.
- आज मुझे पल्ली गांव में, देश के गांवों के जन प्रतिनिधियों के साथ जुड़ने का भी अवसर मिला है.
- इस बड़ी उपलब्धि और विकास के कामों के लिए जम्मू-कश्मीर को बहुत-बहुत बधाई.
- इस बार का पंचायती राज दिवस, जम्मू कश्मीर में मनाया जाना, एक बड़े बदलाव का प्रतीक है.
- ये बहुत ही गर्व की बात है, कि जब लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक पहुंचा है, तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं.
- बात डेमोक्रेसी की हो या संकल्प डेवलपमेंट का, आज जम्मू कश्मीर नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है.
- बीते 2-3 सालों में जम्मू कश्मीर में विकास के नए आयाम बने हैं.
- दशकों-दशक से जो बेड़ियां वाल्मीकि समाज के पांव में डाल दी गई थीं, उनसे वो मुक्त हुआ है.
- आज हर समाज के बेटे-बेटियां अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं.
- जम्मू-कश्मीर में बरसों तक जिन साथियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला, अब उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है.