PM Modi in MP Highlights: 'लूट और फूट... यही कांग्रेस की ऑक्सीजन', एमपी में चुनावी शंखनाद कर पीएम मोदी ने बोला हमला
PM Narendra Modi MP Trip Updates Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत भी कर रहे हैं. कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं.
एबीपी लाइवLast Updated: 11 Feb 2024 02:37 PM

बैकग्राउंड
PM Modi in Jhabua Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (11 फरवरी) को मध्य प्रदेश के झाबुआ में पहुंचे हैं. वह यहां पर आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित कर...More
PM Modi in Jhabua Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (11 फरवरी) को मध्य प्रदेश के झाबुआ में पहुंचे हैं. वह यहां पर आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ में 7,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. पीएम मोदी ने जिस वक्त मंच से मध्य प्रदेश को करोड़ों रुपये की सौगात दी, उस वक्त उनके साथ राज्य के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ऐसे समय पर मध्य प्रदेश में पहुंचे हैं, जब कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है. ऐसे में पार्टी चाहती है कि जो सफलता उसे विधानसभा चुनाव में मिली है, वही उसे लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिले. कहीं न कहीं पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल भी बजा देंगे. मध्य प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, जिसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गई है. मध्य प्रदेश में बीजेपी के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने बताया है कि आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे सम्मेलन का आयोजन झाबुआ के गोपालपुरा में हो रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल राज्य में मोदी की यह पहली यात्रा है. देशभर के राज्यों में से आदिवासियों के लिए सबसे अधिक लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में आरक्षित हैं. पीएम मोदी कहीं न कहीं आदिवासियों को बीजेपी के पाले में करने का प्रयास करेंगे.अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी दी. योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन देने के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख 'अधिकार अभिलेख' (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित किए गए हैं.
कांग्रेस के अंदरखाने में मची हलचल: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सुना है कि इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खूब भगदड़ भी मची हुई है. जनता की उपेक्षा करने वालों का यही हश्र होता है. कांग्रेस अब अपने पापों के दलदल में फंस चुकी है. वो उससे निकलने की जितनी कोशिश करेगी उतना ही और धंसेगी.