Diwali 2020 Live Updates: जैसलमेर में जवानों के बीच पहुंचे PM, बोले- आपके चेहरे की खुशी देखकर मेरी खुशी दोगुनी हो जाती है

2014 से प्रधानमंत्री हर साल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ समय गुजारते हुए दीपावली मनाते रहे हैं.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 14 Nov 2020 12:03 PM

बैकग्राउंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे. पीएम मोदी थोड़ी देर में जैसलमेर बॉर्डर पर पहुंच जाएंगे. बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना, जनरल...More

पीएम मोदी ने लोंगेवाला पोस्ट से देशवासियों से तीन बातों का आग्रह किया. एक- कुछ नया करने की आदत डालिए और इसे जिंदगी का हिस्सा बना लीजिए. दूसरा- योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखिए. तीसरा- अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखिए.
पीएम मोदी ने कहा, "जब भी जरूरत पड़ी है भारत ने दुनिया को दिखाया है कि उसके पास ताकत भी है और सही जवाब देने की राजनीतिक इच्छाशक्ति भी है. आज भारत आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है, आज दुनिया ये समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है."