नई दिल्ली: भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन फॉलोइंग ने ट्विटर पर सबको पछाड़ दिया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पीएम नरेंद्र मोदी फॉलोअर्स के मामले में नंबर वन हैं. साथ ही पीएम मोदी राजनीति से आने वाले एक मात्र ऐसे चेहरे हैं जो इस लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हैं. ट्विटर टॉप हैशटैग्स: #mankibaat पर भारी पड़ा #GST , #Bahubali2 से पिछड़ा #BigBoss11किसके कितने फॉलोअर्स? ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स 37.5 मिलियन हैं. ये संख्या पिछले साल के मुकाबले 52 फीसदी बढ़ी है. वहीं, दूसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन  हैं. इनके फॉलोअर्स 31.5 मिलियन हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर शाहरुख खान (30.9 मिलियन), चौथे पर सलमान खान (28.5 मिलियन), पांचवे पर अक्षय कुमार (22.8 मिलियन), छठे पर आमिर खान (22.4 मिलियन), सातवें पर अभिनेत्री दीपिका पादूकोण (22.1 मिलियन), आठवें पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (21.7 मिलियन), नौवें पर रितिक रोशन (20.9 मिलियन) और दसवे नबंर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (20.8 मिलियन) है.
दिलचस्प यह है कि टॉप-10 की इस लिस्ट में कुल सात लोग ऐसे हैं जो बॉलीवुड गलियारे से आते हैं. वहीं अभिनेत्री दीपिका पादूकोण एक मात्र ऐसी महिला हैं जो इस लिस्ट में शामिल है. इनके अलावा कोई भी महिला टॉप-10 में नहीं हैं. यहां जानें- साल 2016 की तुलना में 4 दिसंबर 2017 तक के आंकड़े 
फॉलोअर के लिहाज से 10 प्रमुख भारतीय अकाउंट4 दिसंबर को फॉलोअर की संख्या2016 में फॉलोअर की संख्याबढ़ोतरी
नरेंद्र मोदी @narendramodi37.5M24.6M 52%
अमिताभ बच्चन @SrBachchan31.5M23.4M34%
शाहरुख खान @iamsrk30.9M22.1M40%
सलमान खान @BeingSalmanKhan28.5M20.3M40%
अक्षय कुमार @akshaykumar22.8M15M52%
आमिर खान @aamir_khan22.4M19M18%
दिपिका पादूकोण @deepikapadukone22.1M16.5M34%
सचिन तेंदुलकर @sachin_rt21.7M13.9M56%
रितीक रौशन @iHrithik20.9M15.3M37%
विराट कोहली @imVkohli20.8M12.9M61%