PM Modi Kashmir Visit Updates: कश्मीर का विकास, आर्टिकल 370...जानिए घाटी के लोगों से अपने संबोधन में क्या-क्या बोले PM मोदी

PM Modi Kashmir Visit: पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हजारों करोड़ रुपये के कार्यक्रमों और परियोजनाओं की शुरुआत की है. पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.

एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 07 Mar 2024 01:59 PM

बैकग्राउंड

PM Modi Kashmir Visit Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे के तहत श्रीनगर पहुंचे. उन्होंने बख्शी स्टेडियम में 6400 करोड़ रुपये के 53 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की और...More

PM Modi Kashmir Trip Updates: कश्मीर में टूटे पर्यटन के रिकॉर्ड- पीएम मोदी 

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ. उन्होंने कहा कि आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं. अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं.