प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस और रोज की दिनचर्या को लेकर अक्सर अलग-अलग बातें सामने आती रहती हैं. इसी बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि पीएम मोदी पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीते हैं और यह उनकी सेहत और पाचन से जुड़ी खास आदत है. 

Continues below advertisement

दरअसल, पीएम मोदी ने खुद 2025 में पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में अपने उपवास और गर्म पानी को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि नवरात्रि के दौरान वे नौ दिनों तक खाना नहीं खाते और केवल गर्म पानी लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि गर्म पानी पीना लंबे समय से उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा रहा है.

Continues below advertisement

नृपेंद्र मिश्रा ने सुनाया था गर्म पानी से जुड़ा किस्सा

ABP News के कार्यक्रम #ModiJourney25 में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े थे. उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार उन्होंने बताया था कि कई बार पीएम मोदी देर रात तक काम करते थे. अगर लंबे समय तक काम के कारण उन्हें खाना खाने का मौका नहीं मिलता था, तो वह रात में गर्म पानी पीकर सो जाते थे.

पीएम मोदी ने गर्म पानी को लेकर खुद क्या कहा?

लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने अपने उपवास की परंपरा के बारे में विस्तार से बताया था. उन्होंने कहा था कि सितंबर-अक्टूबर के आसपास आने वाली नवरात्रि में वे नौ दिनों तक पूरी तरह भोजन छोड़ देते हैं और केवल गर्म पानी लेते हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि चैत्र नवरात्रि के दौरान उनका उपवास अलग होता है. उस दौरान वे नौ दिनों तक दिन में एक बार केवल एक खास फल खाते हैं. यानी उनकी अलग-अलग धार्मिक उपवास परंपराओं में भोजन का तरीका एक जैसा नहीं रहता.

क्या आयुष मंत्रालय ने भी गर्म पानी पीने की सलाह दी थी?

कोरोना महामारी के दौरान आयुष मंत्रालय ने लोगों के लिए कई सेल्फ-केयर और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव जारी किए थे. इनमें योग, प्राणायाम, ध्यान और कुछ परिस्थितियों में गुनगुने पानी से जुड़ी सलाह भी शामिल थी.

क्या गर्म पानी से पाचन और फिटनेस बेहतर होती है?

गर्म या गुनगुना पानी पीना कई लोगों की रोज की आदत हो सकती है. इससे किसी व्यक्ति को आराम या अच्छा महसूस हो सकता है, लेकिन यह कहना कि सिर्फ गर्म पानी ही किसी व्यक्ति की फिटनेस या पाचन का मुख्य कारण है, उपलब्ध जानकारी से साबित नहीं होता.