Parliament Session 2023 Live: हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, लोकसभा में प्रश्नकाल जारी

Monsoon Session 2023 Live: मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर सरकार संसद में चर्चा करवाना चाहती है. सरकार ने इसके लिए विपक्षी दलों के साथ बैठक की. यह बैठक बेनतीजा रही है.

ABP LiveLast Updated: 04 Aug 2023 11:42 AM

बैकग्राउंड

Parliament Monsoon Session 2023 Live: संसद में मणिपुर के मुद्दे को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार ने गुरुवार (4 अगस्त) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और...More

Monsoon Session 2023: राजस्थान पर चर्चा करो की मांग के बीच राज्यसभा में हंगामा

राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सरकार की तरफ से शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा की मांग की गई. सदन में मल्लिकार्जुन खरगे बोल रहे हैं. सत्ता पक्ष के सांसद राजस्थान पर चर्चा करो के नारे लगा रहे हैं. राज्यसभा चेयरमैन ने कहा कि विपक्ष के नेता को भी बोलने का पूरा मौका मिलना चाहिए उनको भी सुना जाना चाहिए. खरगे ने कहा कि सत्तापक्ष के सांसदों से कहें कि बीजेपी के सांसद यह मुद्दा वहां कि विधानसभा में यह मुद्दा उठाएं.