PM Modi Highlights: 'अबकी पार 400 पार, तीसरा कार्यकाल दूर नहीं', पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
PM Modi Speech Highlights: पीएम मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए, विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा, लोकतंत्र के लिए परिवारवाद बड़ा खतरा है.
एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 05 Feb 2024 06:58 PM

बैकग्राउंड
PM Modi Parliament Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब संसद में दे रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को ‘एक्स’ पर...More
PM Modi Parliament Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब संसद में दे रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी थी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुक्रवार को शुरू हुई और यह सोमवार को समाप्त होगी. पीएमओ ने कहा था, ‘‘शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. ’’मौजूद लोकसभा में यह उनका संभवत: अंतिम संबोधन हो सकता है, क्योंकि आम चुनाव अप्रैल-मई में होंगे.
PM Modi In Parliament Live: किसानों को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
PM मोदी ने कहा, "कांग्रेस के समय में किसानों के लिए कुल बजट होता था 25,000 करोड़ हमारे समय में किसानों के लिए 1.25 लाख करोड़ रूपये का बजट किसानों के लिए है. कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 7 लाख करोड़ का धान और गेहूं किसानों से खरीदा था. हमने 10 सालों में करीब 18 लाख करोड़ का धान और गेहूं किसानों से खरीदा है. कांग्रेस सरकार में दलहन और तिलहन की खरीदी नाम मात्र कभी की हो तो की हो. हमने 1.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक का दलहन और तिलहन खरीदा है."