नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि काले धन पर लगाम लगाने के लिए किसी व्यक्ति के पास सोना रखने की कोई सीमा तय करने का उसका कोई विचार नहीं है.
वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने बी विनोद कुमार के सवाल के जवाब में बताया कि केंद्र सरकार की काले धन पर लगाम लगाने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा सोना रखने की कोई सीमा तय करने की कोई योजना नहीं है.
हालांकि इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोना रखने को लेकर ये निर्देश दिए थे;
- हर विवाहित महिला के लिए 500 ग्राम
- हर अविवाहित महिला के लिए 250 ग्राम
- हर पुरुष के लिए 100 ग्राम
- ब्रांडेड और अनब्रांडेड सिक्कों पर भी 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का ऐलान
- कानूनी तरीके से पुरखों से मिला सोना साबित करने पर भी टैक्स नहीं