नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के लिए फंडिंग के आरोप में तीन अलगाववादी नेताओं की दिल्ली में पेशी हुई. इन अलगाववादी नेताओं के नाम नईम खान, गाज़ी बाबा और बिट्टा कराटे हैं. एनआईए ने इन तीनों से आतंकवाद के लिए फंडिंग को लेकर सवाल पूछे. इस दौरान अलगाववादी नेता नईम खान ने मीडिया से बदसलूकी भी की.
पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी एनआईए का संवेदनात्मक पहलू भी नजर आया. अलगाववादी नेताओं ने मांग की थी कि उनके लिए नमाज पढ़ने की और शाम को रोजा इफ्तार करने की व्यवस्था की जाए.
अलगावादी नेताओं की मांग को मानते हुए जांच एजेंसी ने पूछताछ के दौरान उनके लिए नमाज़ की व्यवस्था की. इतना ही तीनों अलगाववादी नेताओं के लिए इफ्तार का इंतजाम भी किया.
NIA का ये कदम जांच एजेंसी की संवेदना को भी दिखता है जहां पूछताछ के लिए बुलाए गए आरोपियों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल भी रखा जा रहा है.
