Agnipath Scheme: नौसेना केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत इस साल 3,000 'अग्निवीरों' (3000 Agniveer) की भर्ती करेगी. पश्चिमी नौसेना के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी. नयी योजना के तहत इस साल कुल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जानी है. सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि नौसेना की स्वीकृत संख्या के आधार पर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाई जाएगी. 

नौसेना अधिकारी ने कहा, ''योजना नयी है और हमें खुद को इसके अनुकूल बनाना होगा. नौसेना पहले वर्ष में 3,000 (कार्मिक) की भर्ती करने जा रही है. वायु सेना 3,500 की भर्ती करेगी, जबकि सेना 40,000 की भर्ती करेगी. यह पहले वर्ष की संख्या है.'' सिंह ने उम्मीद जतायी कि कार्मिकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. सिंह ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि उन्हें जो कौशल और काम करने का मौका मिलेगा, वह 'जीवन बदलने वाला और उनके करियर के लिए फायदा पहुंचाने वाला' साबित होगा.

17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी अग्निवीरों की उम्रगौरतलब है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी 'अग्निपथ' योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें 'अग्निवीर' नाम दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीटमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट करके इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को हृदय से धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा, ‘अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ह्रदय से धन्यवाद और रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को बधाई देता हूं.’‘4 साल बाद अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हुए #BharatKeAgniveer को हम मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में भी प्राथमिकता देंगे.’

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: EC ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का रिवीजन शुरू किया, 3 साल के बाद हो रहा पुनरीक्षण 

Sri Lankan Pilots: तुर्की के ऊपर ब्रिटिश विमान से हो सकती थी टक्कर, पायलटों की सूजबूझ ने टाला हादसा