Dhoni Retirement News LIVE Updates: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बोले- धोनी जैसी नेतृत्व क्षमता मुश्किल से मिलती है
धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट का एलान किया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें रिटायर मान लिया जाए. अपने फैंस की तरफ से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए उन्होंने धन्यवाद किया.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 15 Aug 2020 10:21 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. हालांकि, वे आईपीएल में खेलते रहेंगे. अपने इंस्टाग्राम...More
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. हालांकि, वे आईपीएल में खेलते रहेंगे. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने सपोर्ट के लिए अपने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें रिटायर मान लिया जाए. 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर की शुरूआत की थी. आखिरी वनडे उन्होंने 9 जून 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. अपने करियर का पहला टेस्ट मैच उन्होंने 2 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था.
मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कहा, “छोटे क़स्बों की इस जुगल-जोड़ी को सफ़र के एक पड़ाव पर पहुंचने की बधाई,जिसने अपनी हिम्मत-साधना-ज़िद और जुनून को सपनों के बड़े हो जाने तक एकपल के लिए नहीं छोड़ा. उम्मीद है कि देश ने जो प्यार-शोहरत और इज़्ज़त आप को दी है उसे आप समाज व देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों निभाकर लौटाएंगे.”