नई दिल्ली: जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि रमजान के अंत में मनाया जाने वाला पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर भारत में शनिवार को मनाया जाएगा. बुखारी ने कहा कि नया चांद शुक्रवार शाम लगभग 7.35 बजे दिख गया है. बुखारी ने कहा, "ईद-उल-फितर के पाक मौके पर मैं सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं देता हूं." ईद का त्योहार नया चांद दिखने के अगले दिन शुरू होने वाले शव्वाल के महीने के पहले दिन मनाया जाता है.
संगम के शहर इलाहाबाद में भी ईद का चांद नजर आया, आसमान में बादल छाए होने के बावजूद चांद दिखा . चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. चांद दिखने के साथ ही घरों में सिंवई व दूसरे पकवान बनने शुरू हुए. ईद का त्योहार नया चांद दिखने के अगले दिन शुरू होने वाले शव्वाल के महीने के पहले दिन मनाया जाता है.
